चन्दौली
चन्दौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के मार्गदर्शन में थाना बलुआ की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी डा. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त कन्हैया यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया।
Loading...
यह गिरफ्तारी 2 जनवरी 2024 को हुई। आरोपी पर न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त कन्हैया यादव की उम्र करीब 62 वर्ष है और वह ग्राम कैलावर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली का निवासी है। पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Continue Reading
