Connect with us

चन्दौली

जिलाधिकारी ने किया चंदौली के रैन बसेरा का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने चंदौली के नगर पंचायत स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में टॉयलेट, स्नानगृह, शौचालय, भोजन, सोने के लिए चौकी-बिस्तर और अलाव की व्यवस्थाओं को देखा गया।

निरीक्षण में दीवारों पर सीलन पाई गई, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सर्दियों में बिजली, शुद्ध पेयजल, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहें। रैन बसेरा में लोगों के लिए रजाई और गद्दों की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

Loading...

इस दौरान नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, नगर पंचायत की पूजा सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page