Connect with us

चन्दौली

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान की नयी पहल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान के तहत गांव, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

चौपालों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के प्रयास किए गए।महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

Loading...

साथ ही गुड टच और बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page