Connect with us

चन्दौली

जल सप्लाई बाधित, सड़क पर खुदाई बनी लोगों की परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले के सकलडीहा में फोरलेन सड़क निर्माण का काम पिछले दो सालों से चल रहा है, लेकिन महज 800 मीटर का सड़क और नाले का निर्माण अभी तक अधूरा है। फोरलेन बनाने वाली संस्था की लापरवाही के कारण तेन्दुई और ईटवा गांव के सैकड़ों लोग पिछले दस दिनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।सकलडीहा में सड़क और नाले के साथ-साथ बिजली और पानी की शिफ्टिंग का काम भी किया जाना है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से नियुक्त संस्था के अधिकारियों की मनमानी के कारण यह निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। नाले का निर्माण अधूरा होने से सड़क और घरों में गंदा पानी भर रहा है।

Loading...

साथ ही बिजली के तार, पोल और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग में भी देरी हो रही है।फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। सधन तिराहे पर जल निगम की पाइप लाइन कनेक्शन के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे को अब तक नहीं भरा गया है और कनेक्शन सड़क के दूसरी ओर नहीं किया गया है।

इससे दर्जनों परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने अधिकारियों को सोमवार तक समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्या हल करने का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page