Connect with us

चन्दौली

चन्दौली में पोषण अभियान : जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चन्दौली में पोषण अभियान के तहत जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कन्वर्जेस समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों पर गहन चर्चा की और कई कमियां पाई।

‌मोबाइल सत्यापन के आंकड़े बहुत कम होने पर जिलाधिकारी ने सीडीओ, पीओ और अन्य अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आधार फीडिंग, वजन फीडिंग और गृह भ्रमण के कार्यों को और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता जताई।जिलाधिकारी ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, बिजली और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Loading...

साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि नए आंगनवाड़ी केंद्रों का हैंडओवर करने से पहले कार्यदाई संस्था से गुणवत्ता की जांच की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित कई शिकायतें आ रही हैं और अधिकारियों से कार्यशैली में सुधार की उम्मीद जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद को “सैम मुक्त” बनाने के लिए हर बच्चे और उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page