Connect with us

राज्य-राजधानी

नाले में गिरी बस, आठ की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के जीवन सिंह वाला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पुल से फिसलकर नाले में गिर गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस तलवंडी साबो से बठिंडा जा रही थी। पुल पर बस का संतुलन बिगड़ने से वह कई फुट नीचे नाले में गिर गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

Loading...

मौसम बना हादसे की वजह
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़कों पर फिसलन थी। खराब मौसम को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में काफी मदद की। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों की इस मदद की सराहना की और जल्द से जल्द घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page