Connect with us

अपराध

ईंट भट्ठा संचालक पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में शुक्रवार सुबह ईंट भट्ठा संचालक उमेश सिंह पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और हस्तक्षेप से उनकी जान बचाई गई।

चोलापुर पुलिस के अनुसार, उमेश सिंह सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए नियार बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। दो दिन पहले गांव के एक व्यक्ति के साथ कहासुनी के चलते यह रंजिश पैदा हुई थी। उसी विवाद को लेकर आरोपियों ने बाजार में उमेश सिंह पर हमला कर दिया।

Loading...

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उमेश सिंह को कबीरचौरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चोलापुर पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page