Connect with us

चन्दौली

मुगलसराय में क्रिसमस डे पर बच्चों ने किया कला प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय स्थित पथरा कैथापुर के आर के पब्लिक स्कूल में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देख कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक काफी खुश नजर आए।

विद्यालय के छात्र रौनक, विनोद यादव, अयान अंसारी, अलका, अनन्या यादव और सौम्या यादव ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधान, राजेंद्र सिंह यादव और प्रबंधन प्रमुख संतोष कुमार यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पढ़ाई की अहमियत के बारे में जानकारी दी।

Loading...

उन्होंने कहा कि शिक्षा आज के समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बिना इंसान का जीवन पशु के समान हो सकता है। कार्यक्रम में सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका त्रिपाठी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेरित किया कि वे हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि विद्यालय से पढ़कर निकले हर छात्र-छात्रा न केवल अपने शहर, गांव और जनपद का नाम रोशन करें, बल्कि पूरे भारत में अपना और विद्यालय का नाम भी गर्व से ऊंचा करें। साथ ही उनका यह भी मानना है कि हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और शारीरिक रूप से भी मजबूत होना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page