अपराध
हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध सिधोरा पुलिस ने किया कार्रवाई
Loading...
Loading...
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना सिन्धोरा पुलिस ने नबालिग लड़कियो को बहला फूसला कर भगा ले जाने जैसा अपराध करने में अभ्यस्त अभियुक्त साहिल उर्फ लालबहादूर पुत्र राजनाथ उर्फ चौथी निवासी ग्राम सरायशेख लार्ड थाना सिधोरा वाराणसी ग्रामीण उम्र लगभग 24 वर्ष व थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर मोटरसाइकिल चोरी जैसा अपराध करने में अभ्यस्त अभियुक्त सनी उर्फ सोनू उर्फ इन्द्रेश कुमार पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम भई थाना सिंधोरा वाराणसी ग्रामीण उम्र लगभग 25 वर्ष के विरूद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित कार्रवाई किया गया ।
Loading...
Continue Reading
