Connect with us

गोरखपुर

चटोरी गली में कवाब-पराठा दुकान में लगी भीषण आग

Published

on

Loading...
Loading...

दो दुकानें भी आईं चपेट में

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद पाया काबू

गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फर्स्ट फ्लोर पर संचालित दुकान से तेज धुआं और लपटें उठती देख ग्राहक और आसपास मौजूद लोग तत्काल बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:52 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखा खाने-पीने का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं, आग फैलने से बगल की दो अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

Advertisement

समय रहते बाहर निकले लोग, टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग और ग्राहक सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page