चन्दौली
चंदौली में सीडी रेसियो बढ़ाने के लिए कृषि ऋण मेला आयोजित करने का निर्णय
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकों के जिला समन्वयक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।रामनिवास गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बचत खाता, प्रधानमंत्री जनधन योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर चर्चा हुई।मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को सीडी रेसियो बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि जनवरी माह में कृषि ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही सीसीएल खाते खोलने और मत्स्य विभाग के लंबित आवेदनों पर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए।बैठक में आकांक्षात्मक जनपद चंदौली में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान डीडीएम नाबार्ड द्वारा पोस्ट पीएलपी सेंसीटाइजेशन 2025-26 का विमोचन भी किया गया।अंत में रामनिवास गुप्ता ने बैठक के समापन की घोषणा की। बैठक में आरबीआई लखनऊ के दिशांत चंद्रायण, डीडीएम नाबार्ड तनुज सेन, आरसेटी निदेशक स्मिता वर्मा और अन्य बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।
