Connect with us

गाजीपुर

मिशन शक्ति 5 : गाजीपुर के समस्त थानों में चलाया गया महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के समस्त थानों में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) की जानकारी दी गई। इसके अलावा, साइबर अपराध से बचाव और रिपोर्टिंग के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement

यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन जीने का मार्ग भी दिखा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page