Connect with us

जौनपुर

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, ससुर-देवर ने लाठी-डंडों से पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी मोनी गिरि ने अपने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने चाकू से हमला किया, जबकि ससुर और देवर ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।

महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल मुआयना कराया गया है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

दहेज की मांग से शुरू हुआ उत्पीड़न

पीड़िता मोनी गिरि के मुताबिक, उसका विवाह 13 जून 2012 को मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के गोडर खुर्द गांव निवासी अजय गिरि के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से पति और ससुर संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisement

मोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे वह किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान पति अजय गिरि और ससुर मुरारी गिरि वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति ने चाकू से उसकी पीठ पर वार किया। इस दौरान ससुर मुरारी और देवर अच्छेलाल ने लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़िता के अनुसार, उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी उसे एक गाड़ी में डालकर उसके गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मोनी की तहरीर पर पति अजय गिरि, ससुर मुरारी गिरि और देवर अच्छेलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page