Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में अनाधिकृत लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने वाराणसी में लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने शहर और देहात के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 94 अनाधिकृत लाउडस्पीकर उतार लिए। इन लाउडस्पीकरों की आवाज मानक से अधिक थी और कई धार्मिक स्थानों के बाहर तक बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगाए गए थे।

पुलिस ने काशी, वरुणा और गोमती जोन में पिछले 24 घंटों के दौरान यह कार्रवाई की। इसके अलावा, पुलिस ने आयोजनों में लगाए गए 17 डीजे भी जब्त किया जिनकी तेज आवाज से शोर-शराबा हो रहा था। इन आयोजकों को चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा हुई तो उनके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि 8 दिसंबर तक की कार्रवाई में 94 लाउडस्पीकर उतारे गए हैं और 17 डीजे जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पुलिस टीमों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। कई धार्मिक स्थल के आयोजकों ने पुलिस कार्रवाई के बाद स्वेच्छा से अपने लाउडस्पीकर भी उतार लिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page