Connect with us

वाराणसी

आईएमए चुनाव में डॉ. अनुराग टंडन और एसपी सिंह बने अध्यक्ष, नयी कार्यकारिणी में उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

97 पदों पर परिणाम घोषित

वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। लंबे समय से रुके इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव समेत 97 पदों के लिए मतदान हुआ। 1186 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डॉ. अनुराग टंडन और डॉ. एसपी सिंह बने अध्यक्ष

अध्यक्ष (इलेक्ट) पद पर डॉ. अनुराग टंडन ने 715 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. मधु अग्रवाल को 443 वोट मिले। वहीं अध्यक्ष पद पर डॉ. एसपी सिंह ने 711 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह को 459 वोट मिले।

तीन वर्षों से रुका था चुनाव

Advertisement

आईएमए का यह चुनाव तीन वर्षों से लंबित था। वर्ष 2021 में होने वाले चुनाव को विवादों के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट और चिटफंड कार्यालय तक पहुंच गया, जिसके कारण 2022 और 2023 का चुनाव भी नहीं हो सका।

लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एडीएम सिटी आलोक वर्मा की देखरेख में मतदान हुआ। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी और निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए थे। पुलिस बल के साथ एसीपी और अन्य अधिकारी भी तैनात रहे।

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शालिनी टंडन (751 वोट), डॉ. केपी सिन्हा (602 वोट), और डॉ. मनीष जिंदल (586 वोट) विजयी रहे।वहीं, सचिव पद पर डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने 597 वोट पाकर त्रिकोणीय मुकाबले में जीत हासिल की। जबकि, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. संजय कुमार पटेल (592 वोट) और डॉ. संजय कुमार गर्ग (581 वोट) चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने 663 वोटों के साथ जीत दर्ज की।

चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर मुकाबला सबसे रोचक रहा। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनुराग टंडन और डॉ. मधु अग्रवाल के बीच टक्कर हुई, जबकि सचिव पद पर डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. अतुल सिंह के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिला। चुनाव के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल था। डॉक्टरों ने नई कार्यकारिणी से स्वास्थ्य सेवाओं और आईएमए के कामकाज को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page