Connect with us

पूर्वांचल

संविधान बचाओ दिवस पर आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय बी सिंह एकेडमी, भरूहना में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो. बी सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति की कड़ी निंदा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने बोधिसत्व एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव (काशी प्रांत) सुनील कुमार पांडे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “केंद्र और प्रदेश की सरकारें लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही हैं। आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। यह हमारा डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

जिला अध्यक्ष प्रो. बी सिंह ने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने स्वतंत्र भारत को ऐसा संविधान दिया, जो लोकतंत्र के मूल्यों को संरक्षित करता है। लेकिन वर्तमान समय में इसे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”

कार्यक्रम में राजकुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष), मीरा देवी पटेल (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), सीमा प्रजापति (जिला महासचिव, महिला प्रकोष्ठ), नसीम खान (जिला उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), आर्यन पांडे (जिला उपाध्यक्ष, यूथ विंग), अंश यादव, राकेश उपाध्याय, सुहेल अली खान, श्रीकांत त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार दुबे, सुरेश कुमार पाल, पुनवासी कनौजिया, अभिषेक सिंह, हर्षित दुबे, राजाराम और रमाशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page