Connect with us

पूर्वांचल

प्रशासन ने किया मड़िहान में मस्जिदों का लाउडस्पीकर निरीक्षण, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिले के अंतर्गत मड़िहान के स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की सुबह पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौलवी से वार्ता कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संभल और 6 दिसंबर 1991 की घटना के मद्देनज़र पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे कस्बे में गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए इलाके की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Loading...

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page