Connect with us

पूर्वांचल

भेड़िए के हमले से पांच लोग घायल, गांव में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। मड़िहान वन रेंज के मटिहानी गांव में भेड़िए के आतंक से पांच लोग घायल हो गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गुरुवार देर रात घर में सो रहे पांच लोगों पर भेड़िए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घायलों में 50 वर्षीय उर्मिला देवी (पत्नी झल्लू राम), 22 वर्षीय रामविलास (पुत्र राम जग), 55 वर्षीय राम जग, 56 वर्षीय करिया और 35 वर्षीय सुनीता शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव के लोगों ने रातभर लाठी-डंडा लेकर पहरा दिया और वन विभाग को सूचना दी। हालांकि, समाचार लिखें जाने तक वन विभाग की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस ने खतरनाक जानवर के हमलों से बचने के लिए एहतियाती उपाय अपनाने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि भेड़िए के आतंक से छुटकारा पाया जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page