Connect with us

अपराध

15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, ‘अभिनन्दन’ के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 15 हज़ार के इनामी गैंगस्टर गुड्डू गुप्ता उर्फ गुड्डू खरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड्डू गुप्ता, जो धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत वांछित था। पुलिस ने  गैंगस्टर को आज सुबह 7:20 बजे शाहगंज रोड तिराहा, नदिहार बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गुड्डू गुप्ता (उम्र 40 वर्ष) निवासी भड़सर मिल्की, थाना दुबहड़, जनपद बलिया, लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 73/2023 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद वह कानून की गिरफ्त से बाहर था। राजगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल के साथ उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page