Connect with us

पूर्वांचल

सपा मनायेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

6 दिसंबर को होगा विशेष कार्यक्रम

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी करेंगे। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और अन्य प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ अम्बेडकर वाहिनी के जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

जिला पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों, सभासदों और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम में समय से उपस्थित हों।

Advertisement

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page