Connect with us

अपराध

आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम नगर निगम के एक आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक शनि कुमार (28) अशफाक नगर कॉलोनी का निवासी था और नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। शुक्रवार शाम जब शनि अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके बड़े भाई आनंद ने कमरे में जाकर देखा। वहां शनि पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटका हुआ था।

Loading...

सूचना मिलने पर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनि कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page