Connect with us

पूर्वांचल

संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अरुण कुमार कुशवाहा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

माल्यार्पण के पश्चात सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने संविधान की शपथ ली। इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संविधान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सुधीर यादव (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आशू यादव (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने दूसरा स्थान हासिल किया और खुशी मोदनवाल (बीए प्रथम सेमेस्टर) तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो. राम रूप और प्रो. सुनील कुमार ने संविधान के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पक्षों पर अपने विचार साझा किए। उनकी व्याख्या को छात्र-छात्राओं ने गंभीरता से सुना।

समारोह के अंत में प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. साधना मौर्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की प्रवक्ता डॉ. आयुषी राय ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 52 छात्र, 108 छात्राएं और सभी शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page