Connect with us

वाराणसी

41 लाख रुपये लूट के मामले में सरकारी शिक्षक और प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस भेजेगी नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

कारोबारी समेत अपार्टमेंट के गार्ड से भी होगी पूछताछ

वाराणसी के पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में 41 लाख रुपये की लूट के मामले में धर्मेंद्र कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज़ कर दी है। पुलिस अब फ्लैट में किराये पर रहने वाले गाजीपुर के सरकारी शिक्षक और प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले व्यक्ति को नोटिस भेजेगी और उनका बयान दर्ज करेगी।

इसके अलावा फ्लैट में रहने वाले एक कारोबारी और अपार्टमेंट के गार्ड से भी पुलिस पूछताछ करेगी। यह लूट घटना सात नवंबर की रात की है जब कुछ व्यापारी जुआ खेल रहे थे और इसी दौरान 41 लाख रुपये लूटे गए थे।

इस मामले में धर्मेंद्र कुमार चौबे और निलंबित इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता पर आरोप लगाए गए हैं। धर्मेंद्र ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओएसडी बताया था।

उसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया और वाराणसी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।वहीं, निलंबित इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता की गिरफ्तारी की कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं।

Advertisement

एसओजी और सारनाथ थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अगर वह जल्द गिरफ्त में नहीं आता है तो उसके खिलाफ पुलिस वांछित अपराधी की तरह कार्रवाई कर सकती है। अफसरों का कहना है कि उसके ऊपर इनाम घोषित करने पर भी विचार किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page