अपराध
मिठाई की दुकान में चोरी करते पकड़ाया आरोपी
Loading...
Loading...
वाराणसी। अशोक नगर तिराहा (पहड़िया) स्थित मिठाई की दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे एक चोर को पुलिस ने शनिवार देर रात रंगे हाथों पकड़ लिया। दुकानदार राजकुमार यादव की तहरीर पर सारनाथ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
चंदौली जिले के बलुआ थाने के चकियाटाड़ा निवासी राजकुमार यादव की मिठाई की दुकान अशोक नगर तिराहा पर स्थित है। शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी गश्त के दौरान वहां पहुंचे। दुकान के भीतर से खट-खट की आवाज सुनाई देने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर चोर को पकड़ लिया।
Loading...
आरोपी की पहचान भागौल, पश्चिम बंगाल निवासी सेनाउल शेख के रूप में हुई। वह दनियालपुर, पुरानपुल इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
Continue Reading
