Connect with us

पूर्वांचल

सार्वजनिक शौचालय के पास महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

जौनपुर। जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय के बगल में बने आवास में एक महिला ने गुरुवार देर रात बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरपतहां थाना क्षेत्र के वन गांव निवासी सतीश गौतम जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की देखभाल करते हैं। वह अपनी पत्नी गुड़िया (30) और तीन बच्चों के साथ शौचालय के पास बने आवास में रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 7 बजे गुड़िया को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद सतीश उन्हें महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

सतीश के अनुसार, अस्पताल में मौजूद एक पुरुष डॉक्टर ने गुड़िया की जांच करने के बाद कहा कि खून की कमी है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर ने खून की व्यवस्था करने की बात कही। जब सतीश ने खून की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई, तो डॉक्टर ने कथित रूप से उन्हें वापस भेज दिया।

घर लौटने के बाद गुड़िया ने भोर में 4 बजे सामान्य प्रसव के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सतीश ने गुड़िया और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह सतीश और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने बिना पर्याप्त जांच किए ऑपरेशन के लिए खून की मांग की और उनकी असमर्थता पर उन्हें बाहर कर दिया।

Advertisement

इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, घटना ने स्वास्थ्य सुविधाओं और गरीब परिवारों के साथ होने वाले व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल के इस रवैये से न केवल परिजनों में नाराजगी है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी रोष है। वे सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page