Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : पशु तस्करों से सांठगांठ के आरोप में दो सिपाही निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

गोवंश तस्करी के वाहन को छोड़ा

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को गोवंश तस्करों से सांठगांठ और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुख्य आरक्षी विनय कुमार द्विवेदी और आरक्षी राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

गोवंश तस्करी के वाहन को छोड़ा

गुरुवार सुबह भूपौली चौकी पर एक गोवंश से लदा वाहन लाया गया था। वाहन के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बावजूद, मुख्य आरक्षी और आरक्षी ने वाहन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के बजाय अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया।

पुलिस अधीक्षक ने लिया सख्त एक्शन

Advertisement

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों पर पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए। उन्होंने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश जारी किया है।

गंभीर आरोपों की जांच होगी

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोनों सिपाहियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page