Connect with us

अपराध

महिलाओं से दुर्व्यवहार-मारपीट करने पर छह पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने और महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अभय केशरी ने आरोप लगाया कि उनके ही इलाके के प्यारेलाल पटेल, त्रिभुवन पटेल, देवेंद्र पटेल, विजय पटेल, बगेल पटेल और संजय पटेल ने उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट की। इसके साथ ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

Loading...

अभय केशरी ने इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उक्त छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page