Connect with us

अपराध

ऑटो सवार महिला से चैन स्नेचिंग, बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। लालपुर चट्टी स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम बदमाशों ने एक महिला से चैन स्नेचिंग कर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब महिला ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी। पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

भुक्तभोगी महिला चंद्रकला देवी (55), जो लालपुर गांव निवासी और अवकाश प्राप्त शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी हैं वह वाराणसी से अपने पैतृक गांव लौट रही थीं। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया जिस पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया। हालांकि, बदमाश खजूरी पुलिस चौकी के पास से तेज रफ्तार में फरार हो गए।

Loading...

चंद्रकला देवी ने मिर्जामुराद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि छीनी गई चैन की कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में गश्त तेज कर दी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page