Connect with us

अपराध

धर्म परिवर्तन करा रहे छह आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने बरामद की धार्मिक सामग्री

कासिमाबाद (गाज़ीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के शक्कापुर गांव में शुक्रवार देर शाम धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से धार्मिक पुस्तकें और अन्य प्रचार सामग्री बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि करीमुद्दीनपुर निवासी दयाशंकर तिवारी ने सूचना दी थी कि शक्कापुर गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं और धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे धर्म की पुस्तक का अध्ययन कर रहे थे और कुछ लोग धर्म परिवर्तन की दीक्षा ले रहे थे। पुलिस ने तुरंत छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से धर्म परिवर्तन से संबंधित सामग्री और पुस्तकें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेमपुर निवासी प्रेमचंद, अवराकोल निवासी अनिल कुमार, शक्कापुर निवासी राम योगेश बिंद, तिलाड़ी के राम अवध, रितेश कुमार और बब्बन राम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठन से जुड़े हैं और धर्म परिवर्तन का काम कर रहे थे।

Advertisement

शिकायतकर्ता दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने वालों के बीच खलबली मच गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page