Connect with us

अपराध

फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, पांच महीने पहले हुआ था तलाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर तुलसीपुर कॉलोनी में शुक्रवार को सोनी सिंह (26) नामक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति चंदन ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, फॉरेंसिक टीम और मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, चंदन, मुजफ्फरपुर (बिहार) के मूल निवासी हैं और वाराणसी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह छठ पूजा करने के बाद सुबह पड़ोसी के यहां प्रसाद देने गए थे। लौटने पर उन्हें पहली मंजिल पर अपनी पत्नी सोनी को पंखे से लटका देखा। चंदन ने तुरंत सोनी को नीचे उतारा और दुपट्टे को काटकर शव को नीचे किया, इसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी।

Loading...

चंदन ने यह भी बताया कि उनकी शादी 2021 में हाजीपुर (बिहार) स्थित एक मंदिर में सोनी से हुई थी और वह पिछले पांच महीने से वाराणसी कोर्ट में तलाक का मुकदमा चला रहे थे जिसकी नोटिस 14 नवंबर को आई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन द्वारा सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page