Connect with us

पूर्वांचल

छठ पर्व पर प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, नगर पालिका अध्यक्ष गाजीपुर सरिता अग्रवाल, और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सिकन्दरपुर घाट से नाव द्वारा प्रस्थान कर विभिन्न घाटों जैसे चीतनाथ घाट, ददरी घाट, और कलेक्ट्रर घाट का निरीक्षण किया।

नाव पर ही जिलाधिकारी ने पूजा कर रही महिलाओं और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और गहरे पानी में न जाने की अपील की साथ ही अधिकारियों को सभी घाटों पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। घाटों पर बैरिकेटिंग, विद्युत और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है और तैनात गोताखोर लगातार नाव द्वारा गश्त कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित गश्त जारी रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से ज्यादा गहरे पानी में न जाने की अपील भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एसपी सिटी, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर गाजीपुर, और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page