Connect with us

अपराध

दिनदहाड़े लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बुलानाला इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिनदहाड़े चार बदमाशों ने हरे कृष्णा ज्वेलर्स के कर्मचारी को बातों में उलझाकर लाखों के जेवरात पार कर दिए। वारदात में करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूट लिए गए।

सूत्रों के अनुसार, हरे कृष्णा ज्वेलर्स का कर्मचारी मुन्नालाल लहुराबीर से सुड़िया की ओर जा रहा था। बुलानाला के पास चार लोगों ने उसे रोका और बातों में उलझाकर उसके हाथ में मौजूद जेवरात का झोला ले उड़े। कुछ देर बाद कर्मचारी को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

Loading...

पीड़ित मुन्नालाल ने तुरंत अपने मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन चारों आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली थाना पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बुलानाला क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसमें लाखों के जेवरात उड़ा लिए गए थे। पुलिस घटना के पीछे किसी संगठित गिरोह की संभावना से इनकार नहीं कर रही है और बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page