Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर : डाला छठ पर इन मार्गो पर प्रतिबंध रहेगा यातायात

Published

on

Loading...
Loading...

डाला छठ पर्व के अवसर पर 07 नवंबर 2024 को दोपहर 2:00 बजे से 08 नवंबर 2024 की सुबह 10:00 बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। इस दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। सैनिक चौराहा, पी.जी. कॉलेज तिराहा, बद्रीचंद पोखरा, आलमपट्टी चौराहा और जमानिया तिराहा से शहर में केवल बाइक और श्रद्धालुओं के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

Loading...

राजेन्द्र प्रसाद तिराहा, सिकन्दरपुर घाट, साई मंदिर घाट, और ददरी घाट के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इन पार्किंग स्थलों में सहजानन्द पी.जी. कॉलेज मैदान, सी.आई.एस.एफ. मैदान, प्रधान डाक घर मैदान, महिला पी.जी. कॉलेज मैदान, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज मैदान और टाउन हॉल मैदान शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page