Connect with us

पूर्वांचल

पाउडर से बना रसगुल्ला खाने से चार की बिगड़ी तबियत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के ड्रमंडगंज बाजार स्थित श्रीराम किराना स्टोर पर बिक रहे वरदान रसगुल्ला मिक्स पाउडर से तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने दुकान पर पहुंचकर वहां से रसगुल्ला पाउडर के चार पैकेटों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीन नवंबर को हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी रविंद्र पांडेय ने इस दुकान से रसगुल्ला मिक्स पाउडर खरीदा था। घर पर इस पाउडर से बने रसगुल्ले खाने के बाद रविंद्र पांडेय, उनकी पत्नी विनीता, पुत्री पायल और पुत्र हर्ष की अचानक तबीयत खराब हो गई।आनन-फानन में सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हलिया में भर्ती कराया गया।

Loading...

खबर प्रकाशित होने के बाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने खुद जांच की पहल की। उन्होंने रविंद्र पांडेय के साथ दुकान पर जाकर वहां से पाउडर के सैंपल लिए। दुकानदार लालमुनि केशरी से पाउडर की खरीदारी से जुड़ी जानकारी भी ली गई।

संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page