पूर्वांचल
पुलिस महानिरीक्षक ने थाना जमानियां और बलुआ घाट का किया निरीक्षण
अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
गाजीपुर। पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने वाराणसी परिक्षेत्र के थाना जमानियाँ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय और महिला हेल्पडेक्स का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई जिसमें उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। ग्राम चौकीदारों के साथ भी बैठक की गई जिसमें उन्हें उचित निर्देश दिए गए और साफा वितरित किया गया। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों की सफाई पर ध्यान देने और रिस्पांस टाइम को कम कर सभी घटनाओं को तत्काल अटेंड करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा छठ महापर्व के मद्देनजर बलुआ घाट का निरीक्षण किया गया जहां पुलिस बल की तैनाती भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सादे वस्त्रों में तैनात करने के निर्देश दिए गए।
