Connect with us

पूर्वांचल

रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप 

Published

on

Loading...
Loading...

हलिया (मिर्जापुर)। वन रेंज के दिघिया गांव स्थित चक डैम के पास सोमवार की रात लगभग दस बजे गांव की बस्ती के पास दस फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, दिघिया गांव की बस्ती के पास स्थित चकडैम के पास लगातार कुत्तों के भौंकने से ग्रामीण लाठी लेकर टार्च जलाते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि दस फीट लंबा मगरमच्छ सड़क किनारे टहल रहा था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर बोरा फेंककर उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर रात 12 बजे पहुंचे वनविभाग के वन दरोगा अजय प्रकाश, अरविंद कुमार वन्य जीवन रक्षक सहित ग्रामीणों की अथक प्रयास से मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोडा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस किया।

Loading...

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकार अवध नारायण मिश्रा ने बताया कि दिघिया गांव स्थित चकडैम के पास सोमवार की देर रात निकले मगरमच्छ को पकडकर मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड दिया गया है। मगरमच्छ अदवा नदी से भटक कर धान के खेतो में पानी होने के कारण बस्ती के तरफ आ गया होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page