Connect with us

अपराध

ससुराल में पत्नी की विदाई कराने आये पति की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

ससुरालियों ने लगाया साली के साथ छेड़खानी का आरोप

सेवापुरी (वाराणसी) – नहवानीपुर गांव में पत्नी की विदाई कराने आए युवक पर साली के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर ससुराल वालों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। यह घटना रविवार देर रात की है। युवक की पिटाई के बाद उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव निवासी इस युवक का विवाह नहवानीपुर की एक युवती से हुआ था। रविवार रात जब वह पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचा तो साली के साथ कथित तौर पर छेड़खानी का आरोप लगाकर ससुराल वालों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कपसेठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लेकर चालान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page