Connect with us

अपराध

दो शातिर चोर गिरफ्तार, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। अभियुक्तों के पास से लैपटॉप, पायल और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) के निर्देश और सहायक पुलिस आयुक्त (भेलूपुर) के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में यह छापा मारा गया। पुलिस ने शिवपुरवा इलाके में स्थित अमूल डेयरी के सामने से अभियुक्तों मन्नू बिन्द (22) निवासी निराला नगर और जय गुप्ता उर्फ जलेबी (26) को गिरफ्तार किया।

Loading...

पुलिस के अनुसार, मन्नू बिन्द के खिलाफ सिगरा थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि जय गुप्ता पर भेलूपुर थाना क्षेत्र में चोरी और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले चल रहे हैं। दोनों अभियुक्तों के पास से एक लैपटॉप, चार्जर, एक काले रंग का बैग, दो चौड़ी और चार पतली पायलें, तथा एक साइकिल बरामद की गई है। साइकिल हाल ही में चोरी की गई थी।

पुलिस ने बरामद सामान के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और रवि चौहान समेत पुलिसकर्मी सूरज सिंह, कमल किशोर, अंकित सोनकर और राजीव सिंह शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page