Connect with us

अपराध

वसूली के आरोप में ग्रामीणों ने दो दरोगा को बनाया बंधक

Published

on

Loading...
Loading...

खुद को सीओ का खास बताता था दरोगा

दरोगा सत्येंद्र पर एनआईए की दबिश की सूचना लीक करने का आरोप

मेरठ। शनिवार रात गोविंदपुरी गांव में वसूली के आरोप में पहुंचे दो दरोगा को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि दरोगा सत्येंद्र और शिवम परीक्षितगढ़ थाने में तैनात हैं, एक दुकानदार से पैसे वसूलने आए थे। दुकानदार सीताराम पर अवैध पटाखा बेचने का आरोप लगाकर दरोगा उनसे पैसों की मांग करने लगे जिससे विवाद हो गया।

ग्रामीणों का विरोध, महिला और युवक से मारपीट

विवाद के दौरान दरोगा ने एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बीच-बचाव करने आए गांव के युवक हरेंद्र को भी पीटा गया। इससे गुस्साए गांव वालों ने दोनों दरोगा को एक कमरे में बंद कर दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Advertisement

भारी पुलिस बल ने दरोगा को छुड़ाया

सूचना पर परीक्षितगढ़, किठौर और मवाना थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तीन घंटे की बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए, तब जाकर पुलिस दोनों दरोगा को वहां से ले जा सकी।


खुद को सीओ का खास बताता था दरोगा
दरोगा सतेंद्र क्षेत्र के लोगों से सीओ सदर देहात का खास बताकर अवैध वसूली करता था। कोई कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद थे। वह अपने साथी दरोगा शिवम के साथ मिलकर वसूली करने लगा था। परीक्षितगढ़ थाने के अन्य दरोगा भी कस्बे में असामाजिक तत्वों के पास बैठे रहते हैं। इससे कभी भी कस्बे की शांति भंग हो सकती है।

दरोगा पर एनआईए की दबिश की सूचना लीक करने का आरोप

Advertisement

किठौर थाने में तैनात दरोगा सतेंद्र कुमार पर अवैध वसूली के अलावा कई अन्य गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, राधना गांव में अवैध हथियार बनाने और बेचने की सूचना पर एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) कई बार दबिश देने पहुंची थी। लेकिन आरोप है कि दरोगा सतेंद्र एनआईए की हर छापेमारी से पहले ही स्थानीय हथियार तस्करों को जानकारी लीक कर देता था, जिससे वे पहले ही भाग निकलते थे।

इस सूचना लीक के कारण एनआईए को छापेमारी के दौरान मौके से कोई भी हथियार बरामद नहीं हो पाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि किठौर थाने में सतेंद्र की तैनाती के दौरान अवैध वसूली और हथियार तस्करों से सांठगांठ के मामले में उसकी संलिप्तता कई बार उजागर हुई है।

एसएसपी ने सर्किल ऑफिसर को जांच सौंपी, मेडिकल रिपोर्ट होगी तैयार

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस मामले की जांच सीओ सदर देहात को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों दरोगा का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि उनके नशे में होने के आरोपों की पुष्टि हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page