अपराध
कार की मामूली टक्कर पर बवाल, युवक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला
वाराणसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी खुर्द गांव में एक मामूली फोर व्हीलर टक्कर के चलते खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी रामजनम ने बड़ागांव पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े भाई, सुरेंद्र कुमार शनिवार को अपने मित्र की फोर व्हीलर लेकर ससुराल जा रहे थे।
रास्ते में गांव के पड़ोसी की बाइक से हल्की टक्कर होने पर मामला बढ़ गया। इस पर पड़ोसी आशुतोष राजभर, कालीचरण और संदीप राजभर ने सुरेंद्र पर लोहे की रॉड, पत्थरों और पंचों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामजनम की शिकायत के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
