अपराध
बुलंदशहर में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत, चचेरा भाई गिरफ्तार
बुलंदशहर। जनपद के कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने हैवानियत की है। पीड़िता अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची लहूलुहान हालत में गोशाला के पास मिली।
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता हुआ कैद हुआ। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिवार को सुरक्षा प्रदान की है।
