Connect with us

अपराध

दिवाली गिफ्ट के नाम पर 1.26 लाख का साइबर फ्रॉड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दिवाली के मौके पर ठगों ने एक व्यक्ति के साथ 1.26 लाख रुपए की ठगी कर दी। वाराणसी के काजीसराय गांव के निवासी सतीश कुमार पांडेय के साथ यह घटना हुई। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रतिनिधि बताया और कहा कि सतीश का क्रेडिट कार्ड दिवाली के अवसर पर 5000 रुपए का गिफ्ट जीत चुका है।

सतीश ने गिफ्ट प्राप्त करने के लिए गूगल फॉर्म भरने की बात सुनकर उसके कहने पर अपनी क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा कर दी। हालांकि, फॉर्म सब्मिट करने के 10 मिनट के भीतर ही उनके खाते से 50,019 रुपए और 76,035 रुपए काट लिए गए। ठगी का एहसास होने पर सतीश ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Loading...

डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार के निर्देश पर बड़ागांव थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के कॉल पर सतर्क रहें, क्योंकि बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनियां फोन पर व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगतीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page