Connect with us

अपराध

महिला ने देवर समेत तीन पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

काशीपुर। वैशाली कॉलोनी निवासी जगजीत कौर ने नेवा महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक शिकायत पत्र लिखकर अपने देवर और अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जगजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उनके देवर ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की जिससे उनका हाथ टूट गया।

जगजीत कौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शाम को कोचिंग पढ़ाकर घर लौटी थी और घर पर अकेली थी। तभी उनका देवर आया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। उन्होंने बिना किसी कारण के जगजीत कौर को मारा-पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनकी पत्नी मनीषा और नंद शनेता रानी ने भी उनका साथ दिया और उनको इतना मारा कि उनका हाथ टूट गया।

Loading...

जगजीत कौर ने बताया कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने उनकी बात नहीं सुनी और न ही उनकी मदद की। उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इसके अलावा जगजीत कौर ने नेवा महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page