Connect with us

अपराध

जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गर्दन काटकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह अनुराग जब घर के बाहर ब्रश कर रहा था, तभी पड़ोसी युवक तलवार लेकर आ गया और वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। बेटे की चीख सुनकर मां बाहर दौड़ी आई और बेटे का सिर सीने से लगाकर विलाप करती रही। इस दौरान वह बेसुध भी हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए।

पुलिस ने हत्या के आरोपी रिटायर्ड दरोगा लालता यादव और उसके बेटे रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना का कारण 40 साल पुराना जमीन विवाद है। घटना स्थल पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

अनुराग ने हाल ही में नोएडा में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था और इंडो-नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी हासिल किया था। अनुराग अपने घर का इकलौता बेटा था और पांच बहनों का इकलौता भाई था।

Advertisement

जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में सौंपी जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page