अपराध
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी विद्याशंकर मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
Loading...
12 अक्टूबर को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसके अनुसार, विद्याशंकर मिश्रा ने उसे शादी का झांसा देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। बाद में उसने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पैसे और सोने की चेन छीन ली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विद्याशंकर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Continue Reading
