Connect with us

अपराध

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पोरबंदर का युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पोरबंदर से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है। यह आरोपित युवक, पोरबंदर का निवासी पंकज कोटिया, कोस्ट गार्ड की शिप मूवमेंट और उसके उपकरणों की जानकारी एक “रिया” नाम की पाकिस्तानी युवती को भेज रहा था। एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ ने अहमदाबाद में जानकारी दी कि पंकज पर पिछले दो महीनों से नज़र रखी जा रही थी।

Loading...

गुप्त सूचना की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें यह सामने आया कि पंकज एक तम्बाकू फैक्टरी में काम करता है और पिछले एक साल से कोस्ट गार्ड की शिप पर वेल्डिंग का काम भी कर रहा था। इसी दौरान उसने शिप के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page