Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में खराब मौसम के कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कत

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट

वाराणसी। शनिवार की सुबह पूर्वांचल में आए दाना तूफान के कारण वाराणसी का मौसम खराब हो गया। तापमान में गिरावट के साथ धुंध छा गई, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। इस कारण दिल्ली और हैदराबाद से वाराणसी आने वाले विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और उन्हें लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा, क्योंकि विमानों को लगभग 4 घंटे की देरी से लैंड करवाया जा सका।

आसमान में चक्कर काटते रहे विमान

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2211 सुबह 6:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के संपर्क में आई। लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा और बाद में लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इसके तुरंत बाद, हैदराबाद से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1170 सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंची, लेकिन उसे भी लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई और वह भी लखनऊ भेज दी गई।

मौसम साफ होने पर ही लैंड कर सके विमान

Advertisement

मौसम के सुधारने के बाद दोनों फ्लाइट्स को लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। एयर इंडिया का विमान सुबह 9:30 बजे लगभग तीन घंटे की देरी से और इंडिगो का विमान 10:00 बजे लगभग चार घंटे की देरी के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page