Connect with us

वाराणसी

काशी में हैं तो सांड से बचकर रहे

Published

on

Loading...
Loading...

बनारस की सड़कों और गलियों में अक्सर सांडों को विचरण करते देखा जा सकता है, परंतु इनकी बढ़ती संख्या अब स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बनती जा रही है। रविवार को एक ऐसी ही घटना घटी, जब एक आक्रामक सांड ने बिहार के रहने वाले अजय पर हमला कर दिया, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं और तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

यह घटना भोजूबीर इलाके की है, जहां अजय अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। सुबह के समय अजय गाय को रोटी खिला रहा था कि अचानक एक सांड ने उसे देख लिया। रोटी की लालच में सांड ने अजय पर झपट्टा मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला इतना खतरनाक था कि अजय के गुप्तांग पर गहरी चोटें आईं।

Loading...

घटना के बाद अजय को तुरंत सिंह मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर ले जाया गया, जहां जाने-माने डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने त्वरित ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। डॉ. सिंह ने बताया कि स्थिति गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अजय की जान बच गई।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सड़कों पर घूमते सांडों को नियंत्रित करने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page