Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री आज काशी में करेंगे 51 फीट की हनुमान प्रतिमा का अनावरण

Published

on

Loading...
Loading...

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग, करेंगे दर्शन-पूजन 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वे तीन घंटे काशी में रहेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा जहां से वे सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेकर प्रदेशभर के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी काशी के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव के दरबार में जाएंगे, जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाएंगे और काशीवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Advertisement

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रास्ते में हरहुआ में 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बताया गया कि यह प्रतिमा 24 महीने में तैयार हुई है, जिसमें राजस्थान से आए ग्रेनाइट और पत्थरों का उपयोग किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page