Connect with us

वाराणसी

काशी विद्यापीठ परिसर में आग लगने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नरेंद्र देव छात्रावास के पास लगे कूड़े के ढेर में अचानक लगी आग से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के स्थान के पास ही छात्रों का धरना चल रहा था और वहीं पर कई प्रोफेसरों के आवास भी स्थित हैं। घटना के वक्त छात्रों ने आग को तेजी से फैलते हुए देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई की। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है जिससे छात्र-छात्राओं में चिंता बनी हुई है।

Loading...

आग लगने के दौरान किसी प्रोफेसर या प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने को लेकर छात्रों में नाराजगी भी है। उनका कहना है कि समय पर सूचना न दी गई होती तो आग परिसर में और फैल सकती थी। हालांकि, अब आग बुझाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है परंतु आग के कारणों को लेकर छात्र सवाल उठा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page